होंडा इस साल भारत में लॉन्च करेगी 4 नई प्रीमियम बाइक्स, जानें डिटेल्स
होंडा भारतीय बाजार में इस साल चार नई प्रीमियम मोटरसाइकिलें उतारने की तैयारी में है, जो क्रूजर, रोडस्टर और ऑफ-रोड सेगमेंट में कंपनी की पकड़ मजबूत करेंगी।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अब यंग कस्टमर सिर्फ माइलेज देने वाली कम्यूटर बाइक तक सीमित नहीं रह गए, बल्कि क्रूजर, रोडस्टर और एडवेंचर मोटरसाइकिल की तरफ भी आकर्षित हो रहे हैं। इसी डिमांड को देखते हुए होंडा इस साल भारतीय मार्केट में चार नई प्रीमियम और अपेक्षाकृत सस्ती मोटरसाइकिल लाने की तैयारी में है।
इनमें पहली है होंडा सीबी500, जो एक निओ-रेट्रो रोडस्टर है और जिसके डिजाइन में सीबी350 और बड़ी सीबी750 की झलक दिखती है। भारत में इसका प्रोडक्शन लोकल लेवल पर होने की संभावना है, जिससे इसकी कीमत कॉम्पिटिटिव रखने में मदद मिल सकती है। इस बाइक में गोल एलईडी हेडलैंप, बड़ी फ्यूल टैंक, ट्विन रियर शॉक और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसका 501cc सिंगल-सिलेंडर, ऑइल-कूल्ड इंजन 27 PS पावर और 43.3 Nm टॉर्क जनरेट करेगा।
दूसरी बाइक है होंडा रिबेल 500, जो पहले भी भारत में बिकती थी, लेकिन सीबीयू रूट से इंपोर्ट होने की वजह से इसकी कीमत ज्यादा थी। अब करीब 50 परसेंट लोकलाइजेशन के साथ इसकी वापसी हो सकती है। इसका 471cc पैरलल-ट्विन इंजन 46 PS और 43.3 Nm टॉर्क बनाएगा। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्टैंडर्ड और ई-क्लच, दोनों ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए होंडा एक्सआर 300 L अहम साबित हो सकती है। इसमें हल्की बॉडी के साथ लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन और 244 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इसका 293.5cc सिंगल-सिलेंडर इंजन 26.9 bhp और 26.6 Nm टॉर्क देगा। अगर इसका प्रोडक्शन भारत में होता है, तो यह अच्छी कीमत पर आ सकती है।
चौथी बाइक होंडा एक्सआर 300 रॅली, एक्सआर 300 L के मुकाबले ज्यादा टूरिंग और ऑफ-रोड फोकस्ड होगी। इसमें बड़ी फ्यूल टैंक, ऊंची विंडस्क्रीन और डकार से इंस्पायर्ड बॉडीवर्क मिलेगा। साथ ही कलर TFT डिस्प्ले, रोडसिंक कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी मिलने की संभावना है। यह बाइक केटीएम 390 एडवेंचर R, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और टीवीएस अपाचे RTX को टक्कर दे सकती है।