गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
02:36 IST

'हैवान' की कमाई दूसरे दिन घटी, दो दिन में सिर्फ 5.50 करोड़ का कलेक्शन

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम-थ्रिलर 'हैवान' दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी, वहीं 'हनुमान अंश' और 'मिर्झापुर: द मूवी' का दबदबा बरकरार।

'हैवान' की कमाई दूसरे दिन घटी, दो दिन में सिर्फ 5.50 करोड़ का कलेक्शन तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'हैवान' इन दिनों चर्चा में है। बड़ी स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन रिलीज के दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्झापुर: द मूवी' जैसी फिल्मों का दबदबा बना हुआ है, जिसका असर 'हैवान' पर पड़ता दिख रहा है।

इंडस्ट्री ट्रैकर सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'हैवान' ने पहले दिन 7,224 शोज से 3 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन दूसरे दिन कमाई बढ़ने की बजाय बड़ी गिरावट आई। शनिवार को फिल्म ने 5,759 शोज से सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 5.50 करोड़ रुपये तक पहुंची है।

दूसरे दिन की ऑक्युपन्सी की बात करें तो कुल ऑक्युपन्सी 12.77 प्रतिशत रही। शाम के शो को अपेक्षाकृत बेहतर रिस्पॉन्स मिला, उस वक्त ऑक्युपन्सी 16 प्रतिशत तक पहुंची। बावजूद इसके, दो दिन बाद भी फिल्म 10 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले रविवार और उसके बाद के दिनों में 'हैवान' की कमाई में कितना उछाल आता है।

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। सिनेमाघरों में 'मिर्झापुर: द मूवी', 'हनुमान अंश', 'मंदादी', 'सरदार 2', 'एपिक' और 'वीडियो' जैसी फिल्में चल रही हैं। इनमें से 'हनुमान अंश' और 'मिर्झापुर: द मूवी' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' इस मुकाबले में कितनी टिकती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

'हैवान' की कहानी श्याम नाम के एक नेत्रहीन शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सैफ अली खान ने निभाया है। एक रिटायर्ड जज और एक रहस्यमयी महिला से जुड़े उलझे हुए मामले में श्याम फंस जाता है, जिससे उसकी जिंदगी खतरनाक मोड़ ले लेती है। आगे चलकर उसका सामना बदले की आग में जल रहे बेरहम किलर परशुराम से होता है, जिसका किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है।

फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ बोमन ईरानी, सयामी खेर, श्रिया पिळगावकर और शारिब हाशमी अहम भूमिकाओं में हैं। एक्टर मोहनलाल की भी फिल्म में खास कैमियो अपीयरेंस है। खास बात यह है कि 'हैवान', प्रियदर्शन की 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे