गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:20 IST

गणेश चतुर्थी पर नया फोन लेने का प्लान? 25,999 से 2,34,999 रुपये तक के 5 ऑप्शन और EMI डिटेल

गणेश चतुर्थी के मौके पर नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक पांच ऑप्शन, साथ में बजाज फाइनेंस की EMI स्कीम की जानकारी।

गणेश चतुर्थी पर नया फोन लेने का प्लान? 25,999 से 2,34,999 रुपये तक के 5 ऑप्शन और EMI डिटेल तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

गणेश चतुर्थी आते ही घर में कुछ नया लाने की इच्छा हर किसी की होती है, और बहुत लोग इस मौके पर नया स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं। जो लोग इस बार फोन लेने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए 2026 के पांच जबरदस्त फोन के ऑप्शन सामने आए हैं, जिनकी कीमत 25,999 रुपये से लेकर 2,34,999 रुपये तक है। खास बात ये है कि ये सारे फोन बजाज फाइनेंस पर सिर्फ 830 रुपये महीने की EMI पर भी मिल सकते हैं।

सबसे महंगे ऑप्शन की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold8 की कीमत 1,74,999 रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 2,34,999 रुपये तक जाती है। जिन्हें बड़ी स्क्रीन पर वीडियो कॉल करना है या एक साथ दो-तीन काम निपटाने हैं, उनके लिए ये फोन बेस्ट माना जा रहा है। इसमें 7.6 इंच की अंदर वाली और 5.5 इंच की बाहर वाली स्क्रीन है, दोनों AMOLED और 120Hz की। प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है, रैम 16GB है, दो कैमरे 50MP के हैं और बैटरी 4800mAh की है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Google Pixel 11 का जिक्र है, जिसकी कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें 6.3 इंच की OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, Google का अपना Tensor G6 चिपसेट और Gemini AI के फीचर हैं। मेन कैमरा 48MP का है जिसमें टेलिफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस भी हैं। बैटरी 4985mAh की है और 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

vivo की S सीरीज वापस आई है और vivo S2 की कीमत 39,999 से 44,999 रुपये के बीच रखी गई है। जिन्हें दिखने में शानदार फोन चाहिए और बैटरी भी बड़ी चाहिए, उनके लिए ये सही रहेगा। इसमें 6.83 इंच की कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर और 8GB रैम है। पीछे 50MP प्लस 2MP कैमरा और आगे 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी 7,050mAh की है और 44W चार्जिंग सपोर्ट है।

जिन्हें पूरे दिन फोन इस्तेमाल करना है और बार-बार चार्जिंग की झंझट नहीं चाहिए, उनके लिए Redmi Note 17 5G का ऑप्शन है, जो 27,999 रुपये से शुरू होता है। त्योहार के दिनों में लगातार चार्जिंग की टेंशन न रहे इसलिए इसमें बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 6.99 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और सबसे खास बात 8,000mAh की बैटरी है, साथ में 45W फास्ट चार्जिंग भी है।

कम बजट में पहला फोन लेने वालों या किसी को गिफ्ट देने वालों के लिए realme 16X सस्ता और अच्छा ऑप्शन है, जिसकी कीमत सिर्फ 25,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें 6.8 इंच की बड़ी स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर Dimensity 6300 है, पीछे 50MP और आगे 8MP का कैमरा है। बैटरी 7,000mAh की है और 45W चार्जिंग दी गई है।

गणपति के मौके पर फोन चुनते वक्त बैटरी, कैमरा और बजट तीनों बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। जो लोग पूरे दिन पंडाल में घूमने वाले हैं उनके लिए बड़ी बैटरी जरूरी है, और इस लिहाज से Redmi Note 17 में 8000mAh और vivo S2 में 7050mAh बैटरी है। त्योहार की अच्छी फोटो चाहिए तो Pixel 11 और Fold8 के कैमरे बेहतरीन बताए गए हैं। बजट की बात करें तो 30 हजार के अंदर realme 16X और Redmi Note 17 अच्छे हैं, 40 हजार के आसपास vivo S2 सही रहेगा, और जिनके पास ज्यादा बजट है वो Pixel और Fold8 देख सकते हैं।

हप्ते पर फोन लेने के लिए बजाज फाइनेंस इस गणपति पर जीरो डाउन पेमेंट का ऑफर दे रहा है, जिसमें EMI सिर्फ 830 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक 3 महीने से लेकर 60 महीने तक की EMI चुन सकते हैं। इसके लिए नजदीकी बजाज के स्टोर पर जाना होगा, वहां पसंद का फोन चुनकर मोबाइल नंबर और OTP डालना होगा, जिसके बाद पता चल जाएगा कि EMI मिलेगी या नहीं। EMI चुनने के बाद उसी दिन फोन घर ले जाया जा सकता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे