गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:22 IST

बालों का झड़ना रोकना है तो डाइट में शामिल करें ये देसी चीजें, महीनेभर में दिखेगा फर्क

मौसम बदलने, तनाव और केमिकल प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं, ऐसे में डाइट के जरिए अंदर से पोषण देना जरूरी है।

बालों का झड़ना रोकना है तो डाइट में शामिल करें ये देसी चीजें, महीनेभर में दिखेगा फर्क तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

मौसम में लगातार होने वाले बदलाव, काम का बढ़ता तनाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी और बार-बार केमिकल प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बालों की क्वालिटी पर भी पड़ता है। बाल जब बेजान और रूखे होने लगते हैं तो झड़ना भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। शुरुआत में डैंड्रफ, बाल झड़ना, बाल पतले होना जैसे लक्षण नजर आते हैं, लेकिन अक्सर लोग इन पर ध्यान नहीं देते। बाद में जब गंजापन आने लगता है, तब महंगी ट्रीटमेंट और महंगे हेयर केयर प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं, फिर भी बालों की ग्रोथ पर खास फर्क नहीं पड़ता। असल में बालों को सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी पोषण देना जरूरी है।

नए बाल उगाने के लिए प्रोटीन, जिंक, बायोटिन, विटामिन-सी, विटामिन-ई और ओमेगा-3 जैसे तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए डाइट में अलग-अलग चीजों को शामिल करना चाहिए। महंगे सप्लिमेंट्स लेने के बजाय किचन में मौजूद चीजों को ही खाने में शामिल किया जा सकता है, जिनका बालों की ग्रोथ पर अच्छा असर पड़ता है। रोज ऐसी चीजें खाने से महीनेभर में बाल मजबूत और घने होने लगते हैं।

आंवला बालों के लिए वरदान माना जाता है। आंवला, सूखा नारियल, खजूर और भुने काले तिल को मिक्सर में साथ पीस लें और इस मिश्रण के लड्डू बना लें। इन्हें रोज खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और बाल अच्छे होते हैं। आंवले में मौजूद तत्व और विटामिन-सी बालों की ग्रोथ पर अच्छा असर डालते हैं, जिससे बाल मजबूत और घने बनते हैं।

रोज की डाइट में उबले हुए स्प्राउट्स की चाट बनाकर खाई जा सकती है। इसके लिए उबले स्प्राउट्स में प्याज, टमाटर, मसाले और नींबू का रस मिलाकर चाट तैयार करें। यह चाट सुबह के नाश्ते में या भूख लगने पर कभी भी खाई जा सकती है। मेथी दानों में प्रोटीन और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे बालों की ग्रोथ होती है और बाल मजबूत बनते हैं।

बारीक कटा पालक, कद्दूकस किया पनीर, बेसन और मसालों को मिलाकर बनाई गई टिक्की स्वाद में बहुत अच्छी लगती है। यह टिक्की बच्चों के टिफिन में या सुबह के नाश्ते में भी दी जा सकती है। पालक खाने से बालों की ग्रोथ के साथ-साथ शरीर में आयरन की मात्रा भी बढ़ती है। पनीर और पालक में आयरन, फोलेट जैसे प्रोटीन युक्त तत्व मौजूद होते हैं।

कद्दू के बीज भी बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। गंजेपन या बालों से जुड़ी दूसरी परेशानियों से बचने के लिए भुने कद्दू के बीज, बादाम, अखरोट, सूखा नारियल और खजूर मिलाकर बनाए गए लड्डू खाए जा सकते हैं। इन्हें खाने से बालों की ग्रोथ होने के साथ-साथ बाल मजबूत और घने होते हैं। इसके अलावा आंवले को दही में मिलाकर खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और सिर की त्वचा में खून का बहाव भी बेहतर होता है।

यह जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है, इसमें किसी भी तरह के इलाज का दावा नहीं किया गया है। कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे