गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
03:28 IST

अंबाझरी थाने से भागा मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक

अंबाझरी थाने से भागा मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक

नागपुर.

नागपुर के सिविल लाइंस स्थित एमएलए होस्टल के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक अंबाझरी थाने में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. इस घटना से अंबाझरी थाने में खलबली मच गई. 25 से 30 वर्षीय किशोर उर्फ मोनी सिन्हा मंगलवार की सुबह 60 फूट उंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था. काफी मशक्कत के बाद उसे पुलिस और फायर ब्रिगेड ने टॉवर से उतारकर थाने लाया था. रात करीब 8 बजे किशोर पुलिस अधिकारी-कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. घटना के वक्त थाने में अधिकारी सहित कई कर्मचारी मौजूद थे. उसे भागते देखकर सभी पीछा करने लगे लेकिन, किशोर फरार होने में सफल हो गया. बताया जाता है कि एक अधिकारी ने उसका पीछा करते हुए सर्विस रिवाल्वर निकालकर उसे ठहरने की चेतावनी भी दी. इसका भी किशोर पर कोई असर नहीं है. किशोर मुलत: छत्तीसगढ़ का निवासी बताया जाता है. इस घटना से पुलिस और मोबाइल टॉवर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे