Airtel यूजर्स के लिए गणेशोत्सव में Adobe Express Premium फ्री, जनवरी 2027 तक मौका
एअरटेल ने अपने ग्राहकों को फेस्टिव सीझन में Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस देने का ऑफर निकाला है।
गणेश चतुर्थी देश के सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। पंडाल में जाना, घर की सजावट, आरती के पल, परिवार के साथ गेट-टुगेदर और फेस्टिव शुभकामनाएं, ये सारे मोमेंट्स आजकल सोशल मीडिया पर जमकर शेयर होते हैं। सेलिब्रेशन अब सिर्फ लाइव अनुभव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इन पलों को डिजिटल तरीके से कैप्चर, क्रिएट और शेयर करना भी उतना ही अहम हो गया है।
इसी को ध्यान में रखते हुए एअरटेल ने ग्राहक-फर्स्ट अप्रोच अपनाते हुए अपने कस्टमर्स को बेस्ट-इन-क्लास डिजिटल बेनिफिट्स देने की पहल की है, ताकि लोग कनेक्टेड रहें, क्रिएटिव तरीके से खुद को एक्सप्रेस कर सकें और अपने लिए मायने रखने वाले पल शेयर कर सकें।
इसी फेस्टिव सीझन में एअरटेल ग्राहकों को मोफत Adobe Express Premium का एक्सेस मिल रहा है, जिसकी मदद से वो अपने सोशल मीडिया सेलिब्रेशन में क्रिएटिव टच दे सकते हैं। जिन ग्राहकों ने अभी तक यह बेनिफिट क्लेम नहीं किया है, वो जनवरी 2027 तक अपना Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस एक्टिवेट कर सकते हैं। प्रीमियम टेम्पलेट्स, एआई-पावर्ड क्रिएटिव टूल्स, इमेजेस, फॉन्ट्स और डिजाइन असेट्स के एक्सेस के साथ ग्राहक इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हॉट्सऐप और दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से और आसानी से आकर्षक फेस्टिव कंटेंट बना सकते हैं।
इस गणेश चतुर्थी पर ग्राहक इन चीजों को खुद कर सकते हैं। पहला, पर्सनलाइज्ड फेस्टिव ग्रीटिंग्स तैयार करना, यानी वही पुराने जनरिक फॉरवर्ड भेजने के बजाय ज्यादा पर्सनल शुभकामनाएं देकर हर बधाई को मीनिंगफुल बनाना। दूसरा, इंस्टाग्राम स्टोरीज और रील्स डिजाइन करना, जिसमें गणपति की सजावट, आरती के सेलिब्रेशन और परिवार के साथ के खास पल दिखाए जा सकते हैं। तीसरा, आई-कैचिंग डिजिटल इनवाइट्स बनाना, जो कम्युनिटी इवेंट्स, सोसाइटी सेलिब्रेशंस और फेस्टिव गैदरिंग्स के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। चौथा, दर्शन के पलों को शेयर करने लायक पोस्ट्स में बदलना, जिसमें क्रिएटिव एडिट्स, इफेक्ट्स और फेस्टिव थीम्स की मदद ली जा सकती है। और पांचवां, हाइलाइट वीडियोज और मेमरी रील्स तैयार करना, जिसमें गणपति स्थापना से लेकर विसर्जन तक का पूरा सफर यादों के तौर पर कैद किया जा सकता है।
जैसे-जैसे ग्राहक सेलिब्रेट करने और एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं, Adobe Express Premium उन्हें ज्यादा पर्सनल, एंगेजिंग और अपने यूनीक सेलिब्रेशन को दिखाने वाला कंटेंट बनाने में सक्षम बनाता है। यह पार्टनरशिप सिर्फ कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं है, बल्कि कस्टमर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने की एअरटेल की बड़ी कमिटमेंट को दिखाती है। बेस्ट-इन-क्लास नेटवर्क को इनोवेटिव डिजिटल पार्टनरशिप्स के साथ जोड़कर एअरटेल अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव दे रहा है। एअरटेल और Adobe की इस साझा कोशिश से ग्राहकों को हर फेस्टिव मोमेंट को ज्यादा क्रिएटिविटी और इम्पैक्ट के साथ क्रिएट, शेयर और सेलिब्रेट करने का मौका मिल रहा है।