गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:34 IST

OnePlus N6 Lite 22 सितंबर को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और खास फीचर्स के साथ

वनप्लस अपना नया N6 Lite फोन 22 सितंबर को लॉन्च करने वाली है, जिसमें दमदार बैटरी बैकअप और स्मूथ परफॉर्मेंस का दावा किया गया है।

OnePlus N6 Lite 22 सितंबर को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और खास फीचर्स के साथ
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

वनप्लस कंपनी अपना नया स्मार्टफोन N6 Lite लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस फोन को 'Powerfully Big' कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया है और इसे 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि इस फोन में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस, स्मूथ परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद टिकाऊपन दिया गया है।

इस फोन के 'पॉवरफुली बिग' कॉन्सेप्ट के केंद्र में है इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी, जो एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। यानी यूजर घंटों तक फिल्म देख सकते हैं या सोशल मीडिया स्क्रॉल कर सकते हैं। वनप्लस का कहना है कि 1,600 चार्ज साइकल की टेस्टिंग के बाद भी यह बैटरी छह साल बाद 80 प्रतिशत से ज्यादा हेल्थ बरकरार रखती है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग (वायर्ड) का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यूजर स्मार्टफोन को पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और अलग से पावर बैंक रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डिस्प्ले की बात करें तो वनप्लस N6 Lite में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इससे फोन का इंटरैक्शन ज्यादा रिस्पॉन्सिव हो जाता है। डिस्प्ले में एक्वा टच सपोर्ट भी है, जो अभी तक महंगे वनप्लस फोन में ही मिलता था। इसकी वजह से स्क्रीन पर पानी, नमी या तेल लगे होने पर भी टच रिस्पॉन्सिवनेस बनी रहती है।

टिकाऊपन के मामले में वनप्लस N6 Lite ने MIL STD 810H ड्यूरेबिलिटी टेस्टिंग पास की है, यानी रोजमर्रा के धक्के-मुक्के से फोन को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। इसकी किनारियां गोलाकार हैं, वजन सिर्फ 215 ग्राम है और यह दो कलर ऑप्शन में आएगा, जिससे फोन का लुक अच्छा दिखता है और किफायती दाम में मिलेगा।

फोन में एक और उपयोगी फीचर है 36 महीने का फ्लुएंसी प्रोटेक्शन, जिससे फोन लंबे समय तक स्मूथ परफॉर्मेंस देता रहेगा। इसके अलावा इसमें AI क्लियर फेस और AI इरेजर जैसे स्मार्ट AI टूल्स भी दिए गए हैं, जिनसे यूजर सोशल मीडिया के लिए फोटो तैयार रख सकते हैं।

हालांकि यह स्मार्टफोन सिर्फ 4G सपोर्ट करता है। मेमोरी कॉस्ट और प्राइस प्रेशर बढ़ने की वजह से कई ब्रैंड यह कनेक्टिविटी चॉइस अपना रहे हैं। इसके बावजूद N6 Lite लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ व्यूइंग और टिकाऊपन पर फोकस करता है, जिससे यह बजट स्मार्टफोन ढूंढने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे