बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:43 IST

कानूनी कार्रवाई के लिए गए पुलिसकर्मी पर ही पाइप से हमला!

शराबबंदी मामले के आरोपी पर मारपीट का आरोप; हवलदार की उंगली में गंभीर चोट, सावनेर में सनसनी

कानूनी कार्रवाई के लिए गए पुलिसकर्मी पर ही पाइप से हमला!

सावनेर |

शराबबंदी कानून के मामले में आरोपी को नोटिस देने गए पुलिस हवलदार पर ही प्लास्टिक पाइप से हमला किए जाने का मामला सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस घटना में हवलदार की उंगली में गंभीर चोट आने की जानकारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस हवलदार रवी मेश्राम आरोपी अमन धनोले के घर नोटिस देने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अमन धनोले ने हवलदार के साथ गाली-गलौज करते हुए प्लास्टिक पाइप से मारपीट की।

हमले में हवलदार मेश्राम के बाएं हाथ की उंगली में गंभीर चोट लगी। इस दौरान घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया।

घटना के बाद हवलदार की शिकायत पर सावनेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 132, 221, 269 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

पुलिसकर्मी की सुरक्षा पर सवाल

कानूनी कार्रवाई के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट की घटना ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे